Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट-बेंच की मांग पर पश्चिमी यूपी में वकीलों की हड़ताल:केंद्रीय संघर्ष समिति ने लोगों को किया जागरूक, अभियान से जुड़ने की अपील

    6 hours ago

    1

    0

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को 22 जिलों और तहसीलों में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। वकील न्यायालयों में काम से विरत रहे। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के निर्णय के तहत यह कार्य बहिष्कार किया गया। मेरठ बार एसोसिएशन ने भी इसका समर्थन करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित न्यायालयों से सहयोग मांगा था। उधर, संभल में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर रथ यात्रा निकाली गई। अधिवक्ताओं ने ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाकर लोगों से आंदोलन में साथ देने की अपील की। हर महीने के प्रत्येक बुधवार को होगा कार्य बहिष्कार हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की 7 अक्टूबर 2026 को सहारनपुर बार एसोसिएशन के आतिथ्य में बैठक हुई थी। कचहरी परिसर स्थित सभागार में हुई इस बैठक में प्रस्ताव संख्या-2 के तहत पहले लिए गए निर्णय को जारी रखने का फैसला किया गया। इसके अनुसार, अगले आदेश तक पश्चिमी यूपी के 22 जिलों और तहसीलों की बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता हर महीने के प्रत्येक बुधवार को न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बुधवार को इसी निर्णय के तहत अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया। संभल में निकाली रथ यात्रा, लोगों से मांगा समर्थन बुधवार को संभल में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर रथ यात्रा निकाली गई। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन अनुज शर्मा और संयोजक परवेज आलम के नेतृत्व में निकली यात्रा में मेरठ के अधिवक्ताओं ने भी हिस्सा लिया। रथ यात्रा के जरिए लोगों को हाईकोर्ट बेंच की मांग के प्रति जागरूक किया गया। अधिवक्ताओं ने ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ का नारा दिया। उन्होंने लोगों से आंदोलन में शामिल होने और मांग को समर्थन देने की अपील की। अधिवक्ताओं का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। रथ यात्रा के जरिए इस मांग को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर के हैरो के नीचे आने से बच्चे की मौत:खेत जोतते समय संतुलन बिगड़ने से गिरा था, एक हाथ और पैर कटा
    Next Article
    पानी मांगकर युवक पर तमंचे से हमला, 5 गिरफ्तार:लखनऊ में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की सुपारी, एक साल पहले हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment