Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी मांगकर युवक पर तमंचे से हमला, 5 गिरफ्तार:लखनऊ में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की सुपारी, एक साल पहले हुआ था विवाद

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पानी के बहाने युवक पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने युवक को रोककर उस पर फायरिंग की थी। उनके पास से तीन अवैध तमंचे, कारतूस और एक ई-रिक्शा मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि इन्होंने हत्या करने की सुपारी ली थी। घायल युवक का एक साल पहले दो लोगों से विवाद हुआ था। इसी को लेकर दोनों ने इन आरोपियों के साथ मिलकर हमला कराया। घटना बीकेटी थाना क्षेत्र में रविवार रात का है। घर जाते समय किया था हमला मानपुर लाला गांव के अनिल रविवार की रात करीब 8:07 बजे अस्ती रोड स्थित अजित मौर्य के फार्म हाउस से मोटरसाइकिल लेकर घर जा रहे थे। फार्म हाउस के गेट से निकलते समय एक युवक ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा। इसी दौरान झाड़ियों से दो अन्य युवक बाहर आए। तीनों ने अनिल पर तमंचे से हमला किया। अनिल ने एक हमलावर का तमंचा पकड़कर बचने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चलने से उनके हाथ और पेट में चोटें आईं। हमलावरों से बचने के लिए अनिल मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फार्म हाउस के अंदर भाग गए। आरोपी वहां से भाग निकले। पहले हुई मारपीट में दर्ज था मुकदमा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना की वजह करीब एक साल पुरानी रंजिश थी। पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2025 को अनिल का मानपुर लाला निवासी उत्तम सिंह और उसके परिवार से विवाद हुआ था। आरोप है कि शराब के नशे में अनिल ने उत्तम और उसके परिजनों से गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर उत्तम और उसके पिता के साथ मारपीट भी की गई थी। इस मामले में बीकेटी थाने में पहले से मुकदमा दर्ज था। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए हमला कराया पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उत्तम सिंह ने अनिल की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने अपने साथियों से संपर्क किया और सुपारी देकर अनिल पर जानलेवा हमला कराया। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश का मुख्य आरोपी उत्तम सिंह (25) मानपुर लाला, बीकेटी का निवासी है। वह खेती और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके साथ गिरफ्तार शिवम पाल (23) निवासी टिकारी, बीकेटी सब्जी की दुकान लगाता है। मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मुकदमा शिवम राजपूत (19) भी टिकारी का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। अजय यादव (22) निवासी सरसवा, थाना महिगवां, जेप्टो स्टोर में नौकरी करता है। वहीं, शुभम राजपूत (20) निवासी टिकारी, बीकेटी खेती करता है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ साल 2025 में मारपीट और धमकी देने के मामले में भी मुकदमा दर्ज है। ……………………. संबंधित खबर पढ़िए- लखनऊ में बाइक सवार युवक पर फायरिंग:पानी मांगने के बहाने रोका, सीने पर तमंचा ताना; पेट से छूकर निकली गोली
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट-बेंच की मांग पर पश्चिमी यूपी में वकीलों की हड़ताल:केंद्रीय संघर्ष समिति ने लोगों को किया जागरूक, अभियान से जुड़ने की अपील
    Next Article
    कंगना रनोट ने कहा- विपक्ष के पैंतरे काम नहीं आएंगे:बोलीं- जनता मोदी-योगी के साथ; प्रयागराज बड़े शहर के रूप में उभर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment