Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत:देवरिया में मछली पोखर में चारा डालते समय हुआ हादसा

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली गांव में मंगलवार दोपहर एक मजदूर की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मछली पोखर में चारा डाल रहा था, तभी 11 हजार वोल्ट के तार से बांस सट गया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद निवासी राजेश यादव ने सरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव स्थित एक सरकारी पोखर को मछली पालन के लिए ठेके पर लिया हुआ है। इस पोखर की देखरेख के लिए गांव के ही 42 वर्षीय कैलाश यादव पुत्र स्व. राम लखन को रखा गया था। मंगलवार को कैलाश यादव प्रतिदिन की तरह तालाब पर मछलियों को चारा डालने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह बरसीम और अन्य चारे को बांस की सहायता से तालाब में मिला रहे थे। इसी दौरान तालाब के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से बांस सट गया, जिससे तेज करंट प्रवाहित हुआ और कैलाश मौके पर ही झुलस कर गिर पड़े। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को उपचार के लिए महर्षि देवराम अंबेडकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कैलाश यादव के परिवार में पत्नी सुनीता देवी, 10 वर्षीया बेटी अन्यया और 6 वर्षीय बेटा प्रिंस हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AIMIM ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:रमजान-होली के लिए साफ-सफाई, कानून व्यवस्था; बिजली-पानी की मांग उठाई
    Next Article
    Anupamaa Spoiler: बापूजी के दोस्त को न्याय दिलाने उतरी अनुपमा, दुबई की अमीर रिश्तेदार बन रचेगी बड़ा खेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment