Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवे किनारे वाहन खड़े कराने पर होगी कार्रवाई:इटावा में एसडीएम ने होटल-ढाबा संचालकों को दी चेतावनी

    15 hours ago

    1

    0

    इटावा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार को एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह और हाईवे इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने जसवंतनगर थाना क्षेत्र में निरीक्षण कर होटल व ढाबा संचालकों को कड़ी चेतावनी दी। गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि इस मार्ग पर इटावा और आगरा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लगभग सौ होटल और ढाबे संचालित हैं। इन प्रतिष्ठानों के सामने कई बार ट्रक, बस, कार और अन्य वाहन सीधे हाईवे पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। इससे न केवल दुर्घटना का खतरा बढ़ता है, बल्कि यातायात भी बाधित होता है। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी होटल और ढाबा संचालक अपने यहां आने वाले वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी ढाबे या होटल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा पाया गया, तो संबंधित संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सड़क किनारे खड़े वाहन के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संचालक की मानी जाएगी। ऐसे मामलों में संचालक से हर्जाना भी वसूला जाएगा। अधिकारियों ने होटल और ढाबा संचालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी वाहन को सड़क किनारे खड़ा न होने दें ताकि सुरक्षा और यातायात प्रवाह सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में कटहल नाला से अतिक्रमण हटा:प्रशासन की चेतावनी पर 8 लोगों ने खुद हटाया कब्जा, शेष को सख्त निर्देश
    Next Article
    ईरान-इजरायल तनाव: LPG-ईंधन की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई:एसपी ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ गाइडलाइन जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment