Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में कटहल नाला से अतिक्रमण हटा:प्रशासन की चेतावनी पर 8 लोगों ने खुद हटाया कब्जा, शेष को सख्त निर्देश

    13 hours ago

    1

    0

    बलिया में कटहल नाला के संरक्षण और सुंदरीकरण के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कुल 13 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे। इनमें से 8 अतिक्रमणकारियों ने गुरुवार को रामपुर महावल, बहेरी और परमानंदापुर क्षेत्र में स्वेच्छा से अपना कब्जा हटा लिया। प्रशासन ने शेष अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे जल्द से जल्द स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें। निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने में होने वाले खर्च की वसूली संबंधित व्यक्तियों से की जाएगी और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा भी दर्ज होगा। कटहल नाला के सौंदर्यकरण का कार्य ग्राम महावलपुर रामपुर महावल से लेकर प्रबंधापुर तक लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित है। नाले की चौड़ाई करीब 20 मीटर रखी गई है। इस परियोजना के लिए परिवहन मंत्री के प्रयासों से लगभग 18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) त्रिभुवन ने गुरुवार को पूरे दो किलोमीटर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की समीक्षा की। वर्तमान में रामपुर महावल और परमानंदापुर क्षेत्र में लगभग 500 मीटर तक कार्य प्रगति पर है, जहां सिल्ट की सफाई, मिट्टी भराई और एप्रोच रोड के लिए मिट्टी का कार्य कराया जा चुका है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि शेष कार्य को अप्रैल के अंत तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि मानसून से पहले नाले के संरक्षण और सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुभाष चंद्र, सहायक अभियंता सीएनडीएस तथा राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में घरेलू कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या:गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हाईवे किनारे वाहन खड़े कराने पर होगी कार्रवाई:इटावा में एसडीएम ने होटल-ढाबा संचालकों को दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment