Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत:उन्नाव में अजगैन कट के पास हादसा, चालक की तलाश

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक रामेश्वर की मौत हो गई। यह घटना अजगैन बाजार कट के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कुशरी गांव निवासी रामेश्वर पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल अपनी बाइक से लखनऊ-कानपुर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अजगैन कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामेश्वर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही अजगैन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना करने वाली कार की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण कार की तेज रफ्तार थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर बने कट के पास अक्सर वाहनों की गति अधिक होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजराइल युद्ध रोकने के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना:विश्व शांति की कामना के साथ गंगा द्वार पर उतारी गयी मां गंगा की आरती
    Next Article
    गैस की किल्लत से लखनऊ में रेस्टोरेंट और रेहड़ी-ठेले प्रभावित:एजेंसियों पर कतारें; कालाबाजारी पर यूपी में 24 FIR, 6 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment