Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें:अमृतसर-पटना और आनंद विहार-गोरखपुर रूट पर मिलेंगी सीटें

    3 hours ago

    1

    0

    रेलवे प्रशासन ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दो आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की। ये ट्रेनें अमृतसर-पटना और आनंद विहार-गोरखपुर रूट पर निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 04664/04663 अमृतसर जंक्शन-पटना जंक्शन आरक्षित होली स्पेशल चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04664 अमृतसर से 27 फरवरी, 02 मार्च और 05 मार्च 2026 को (कुल 3 फेरे) प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04663 पटना से 28 फरवरी, 03 मार्च और 06 मार्च 2026 को (कुल 3 फेरे) चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। अमृतसर से यह ट्रेन सुबह 9:45 बजे रवाना होगी और जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए अगले दिन दोपहर 1:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में, पटना से यह ट्रेन शाम 4:00 बजे चलकर उन्हीं स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन रात 8:00 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04026/04025 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर जंक्शन आरक्षित होली स्पेशल भी संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04026 आनंद विहार से 27 फरवरी और 02 मार्च 2026 को (कुल 2 फेरे) चलेगी। ट्रेन संख्या 04025 गोरखपुर से 28 फरवरी और 03 मार्च 2026 को (कुल 2 फेरे) प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में केवल एसी कोच उपलब्ध होंगे। आनंद विहार से यह ट्रेन रात 9:05 बजे प्रस्थान करेगी और गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, ऐशबाग, गोंडा और बस्ती होते हुए अगले दिन दोपहर 12:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में, गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 2:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय से पहले आरक्षण कराने और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। इन विशेष ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को होली के अवसर पर काफी सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    विजय-रश्मिका ने शादी के बाद डीजे नाइट में किया डांस:दूल्हा-दुल्हन को लगाया काला टीका, भावुक हुई 'पुष्पा' फिल्म की हीरोइन; आज हैदराबाद होंगे रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment