Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के लिए रेलवे ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे:आगरा में यात्रियों को मिलेगी राहत, नहीं होगी कोई परेशानी

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा। आगामी महाशिवरात्रि और होली पर्व को देखते हुए आगरा रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को सीट मिलने में सहूलियत होगी और भीड़ का दबाव कम होगा। आगरा छावनी-असारवा विशेष गाड़ी रेलवे प्रशासन के अनुसार, आगरा छावनी-असारवा विशेष गाड़ी 18 फरवरी से 28 फरवरी तक सोमवार और मंगलवार को छोड़कर आगरा छावनी से संचालित होगी। वहीं, 19 फरवरी से 1 मार्च तक यह गाड़ी मंगलवार और बुधवार को छोड़कर असारवा से चलेगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी थर्ड) और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (एसी सेकंड) के डिब्बे शामिल होंगे। प्रयागराज–निजामुद्दीन विशेष गाड़ी इसके अलावा प्रयागराज–निजामुद्दीन विशेष गाड़ी 18 फरवरी से 8 मार्च तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को प्रयागराज से संचालित होगी। वापसी में यह गाड़ी 19 फरवरी से 9 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को निजामुद्दीन से चलेगी। इस ट्रेन में 21 कोच होंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकंड श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर लें और अग्रिम आरक्षण कराएं, ताकि त्योहारों के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार परामर्श केंद्र की पहल से फिर बसा एक घर:मैनपुरी में परामर्श से सुलझे रिश्ते, परिवारों को मिली नई शुरुआत
    Next Article
    संभल के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी:पूर्व सीजीएम के तबादले पर प्रदर्शन पर एक्शन, 20 पुलिसवालों पर FIR के दिए थे आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment