Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी:पूर्व सीजीएम के तबादले पर प्रदर्शन पर एक्शन, 20 पुलिसवालों पर FIR के दिए थे आदेश

    18 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई पूर्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर के तबादले के विरोध में प्रदर्शन करने के मामले में की गई है। जिला जज की ओर से शुक्रवार को सभी अधिवक्ताओं को ये नोटिस तामील कराए गए। पूर्व CJM विभांशु सुधीर का तबादला 20 जनवरी को सुल्तानपुर के लिए कर दिया गया था। इसके विरोध में 21 जनवरी को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय में प्रदर्शन किया था। उन्होंने CJM के तबादले को रद्द करने की मांग की थी। CJM विभांशु सुधीर ने 9 जनवरी 2026 को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ASP अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 20 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। यह याचिका संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय निवासी आलम के पिता यमन ने दायर की थी। आलम ने दावा किया था कि 24 नवंबर 2024 को एक विवादित धार्मिक स्थल (शाही जामा मस्जिद बनाम श्रीहरिहर मंदिर) के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में उसे पुलिस की तीन गोलियां लगी थीं। इसी घटना के संबंध में CJM ने पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश दिए थे। अधिवक्ता राजेश यादव ने बताया कि कुछ अधिवक्ताओं को नोटिस मिल गए हैं, जबकि कुछ को अभी मिलने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ताओं के पास नोटिस पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किन-किन अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और इलाहाबाद हाईकोर्ट मामला पहुंचा। 10 फरवरी को न्यायमूर्ति समित गोपाल ने सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी, 5 हफ्ते के बाद 23 मार्च को इस मामले की फिर से सुनवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के लिए रेलवे ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे:आगरा में यात्रियों को मिलेगी राहत, नहीं होगी कोई परेशानी
    Next Article
    एसएसपी ने कछला घाट का किया निरीक्षण:कांवड़ मार्ग पर लगेंगे सीसीटीवी, बेरिकेडिंग के लगाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment