Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट:जिले भर में फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंगियों पर कार्रवाई की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर नगरों और कस्बों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली भिनगा अंतर्गत चौकी भंगहा, थाना सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज, थाना हरदत्तनगर गिरंट अंतर्गत चौकी बदला, थाना मल्हीपुर के वीरगंज, कस्बा गिलौला, कस्बा इकौना और भिनगा कस्बे में भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस लगातार गश्त कर सुरक्षा का जायजा ले रही है। पुलिस टीमों ने जुलूस मार्गों, प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी। कई स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा होली के दौरान लगातार गश्त, वाहन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नागरिक सुरक्षित और निर्भय वातावरण में त्योहार मना सकें। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में मिठाई काउंटर तोड़ने वाली युवती पर केस दर्ज:पुलिस स्कूटी नंबर से तलाश में जुटी; सख्त कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    आजमगढ़ में गाड़ी चढ़ाकर मारने वाला गिरफ्तार:देर रात्रि मारी थी टक्कर, वायरल हुआ था हादसे का वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment