Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली की रात 2 युवकों का हुआ अंतिम संस्कार:सुल्तानपुर में एक साथ उठी दो अर्थी तो छलकी आंखे, अनियंत्रित कार गेट से थी टकराई

    18 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत में होली की रात दो युवकों की अर्थिया उठी तो हर आंख छलक उठी। गोमती नदी के किनारे दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। ये युवक एक अनियंत्रित कार के गांव के गेट से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया था। बुधवार दोपहर, फतेहपुर संगत गांव निवासी पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह के बेटे सनी सिंह अपने साथियों के साथ कार से गोसाईगंज बाजार से मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इटकौली गांव के गेट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सनी सिंह (पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह के पुत्र), शिवम यादव (गया प्रसाद के पुत्र), आदर्श सिंह उर्फ अमन और राजकुमार सिंह शामिल थे। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने सनी सिंह और शिवम यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का गंभीर हालत में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। गोसाईगंज थाना प्रभारी रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि तेज रफ्तार कार हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। रात को शव घर पहुंचने पर गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। गोमती नदी के तट पर दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक सनी सिंह झांसी में इंजीनियर थे। उनके परिवार में पत्नी मानसी सिंह, छह वर्षीय बेटा अनय सिंह, छोटे भाई हिमांशु और भाभी रेणुका सिंह हैं। उनकी सास साधना सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मृतक शिवम यादव पुत्र गया प्रसाद का बड़ा भाई शुभम अविवाहित है और परदेश में नौकरी करता है, जबकि शिवम घर पर रहता था। घटना के बाद से मां यशोदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राप्ती नदी से 22 घंटे बाद मिला बच्ची का शव:श्रावस्ती के सेमरहनिया गांव में होली पर हुआ हादसा, तीन किलोमीटर दूर मिला
    Next Article
    औरैया में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत:दूध का करता था व्यवसाय, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment