Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राप्ती नदी से 22 घंटे बाद मिला बच्ची का शव:श्रावस्ती के सेमरहनिया गांव में होली पर हुआ हादसा, तीन किलोमीटर दूर मिला

    16 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरहनिया गांव के पास राप्ती नदी में होली के दिन डूबी आठ वर्षीय बालिका का शव गुरुवार दोपहर करीब 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… होली पर स्नान के दौरान हुआ हादसा होली के अवसर पर हर वर्ष की तरह सैकड़ों लोग नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के चार बच्चे रंग खेलने के बाद नदी में नहाने गए और गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। मौके पर मौजूद मंगली पुत्र सुभाष ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कुमकुम लापता हो गई थी। रात भर चला सर्च ऑपरेशन घटना के बाद पुलिस, एसएसबी और एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च अभियान शुरू किया। गोताखोरों और नावों की मदद से घंटों तलाश की गई, मगर पहले दिन बच्ची का पता नहीं चल सका। तीन किलोमीटर दूर मिला शव करीब 22 घंटे बाद कुमकुम का शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर भगवानपुर के पास नदी किनारे रेत में दबा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंपा परिजनों की इच्छा पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के दिन बड़ी संख्या में लोग नदी में स्नान के लिए आते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। गोताखोरों की तैनाती और प्रभावी पुलिस व्यवस्था के अभाव में ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है और ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिसकर्मियों ने आम जनता के बाद खेली होली:कल्याणपुर थाने में रंग-गुलाल और संगीत के साथ जश्न
    Next Article
    होली की रात 2 युवकों का हुआ अंतिम संस्कार:सुल्तानपुर में एक साथ उठी दो अर्थी तो छलकी आंखे, अनियंत्रित कार गेट से थी टकराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment