Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली खेल रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या:बागपत में मामूली कहासुनी में बढ़ा विवाद, ताबड़तोड़ किए पेट पर वार, 5 पर मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के तितरोदा गांव में होली के उत्सव के बीच एक मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। रंग और अबीर-गुलाल के माहौल में 17 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक अमृत शर्मा अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए गांव आया था, लेकिन एक छोटी सी कहासुनी ने ऐसा रूप ले लिया कि कुछ ही देर में उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अमृत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक अमृत शर्मा (17) बड़ावद गांव का रहने वाला था। होली के मौके पर वह अपने भाई सागर शर्मा और दोस्तों कार्तिक व बॉबी के साथ तितरोदा गांव आया हुआ था। होली खेलते-खेलते अमृत अपने एक दोस्त के साथ गांव में स्थित साजिद की दुकान पर सामान खरीदने पहुंचा। उस समय वहां कई युवक मौजूद थे और होली का उत्साह पूरे गांव में दिखाई दे रहा था। दुकान पर हुई मामूली कहासुनी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान पर मौजूद चीकू नामक युवक से अमृत की किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। शुरू में लोगों ने इसे सामान्य झगड़ा समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ गया। बताया जा रहा है कि चीकू ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। कई युवकों ने चाकुओं से किया हमला विवाद बढ़ने पर चीकू के साथ सोहेल, अनस, शौकीन और गांव के ही एक अन्य युवक सोहेल ने मिलकर अमृत पर हमला कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में अमृत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उसे उठाकर बड़ौत के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 5 नामजद आरोपियों पर मुकदमा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता राजकिशोर की तहरीर के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। होली के त्योहार के दिन हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए लाखों रुपए:लखनऊ में परिचित बनकर बातों में फंसाया, वीडियो कॉल हिस्ट्री भी डिलीट करवाई
    Next Article
    प्लाईवुड कारोबारी के गोदाम पर फायरिंग से हड़कंप:अलीगढ़ में गुलाल डालने से मना करने पर हुई वारदात, CCTV में कैद हुए हमलावर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment