Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए लाखों रुपए:लखनऊ में परिचित बनकर बातों में फंसाया, वीडियो कॉल हिस्ट्री भी डिलीट करवाई

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में दो लोगों के साथ लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो कॉल कर मोबाइल का डाटा भी डिलीट कराया पारा निवासी राम कुमार प्रजापति ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को उनका परिचित बताकर फोन किया। बातों में उलझाकर उसने अलग-अलग ऐप डाउनलोड कराए और ट्रांजेक्शन करवाने लगा।आरोपी ने तीन बार 29,999 रुपए और एक बार 99,999 रुपए क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर कराए। यूपीआई के जरिए 1,99,997.54 रुपए निकाल लिए। ट्रांजेक्शन के बाद आरोपी ने वीडियो कॉल कर मोबाइल का डेटा भी इरेज करवा दिया और फिर फोन बंद कर लिया। महिला के खाते से 2.13 लाख ठगे दूसरी घटना कल्पना भट्टाचार्य से हुई। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से 2,13,000 रुपए की रकम ट्रांसफर कर ली गई। उनका कहना है कि उन्होंने न तो कोई ओटीपी दिया। बैंक को सूचना देने के बाद उन्होंने एफआईआर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाली जा रही है और संबंधित खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा की सोसाइटी में होली का हुड़दंग VIDEO:सिविटेक सोसाइटी और राधा स्काई में मारपीट, 10 लोगों किए गए गिरफ्तार
    Next Article
    होली खेल रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या:बागपत में मामूली कहासुनी में बढ़ा विवाद, ताबड़तोड़ किए पेट पर वार, 5 पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment