Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्लाईवुड कारोबारी के गोदाम पर फायरिंग से हड़कंप:अलीगढ़ में गुलाल डालने से मना करने पर हुई वारदात, CCTV में कैद हुए हमलावर

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के खैर कस्बे में गुरुवार शाम गुलाल डालने से मना करने पर बदमाशों ने प्लाईवुड कारोबारी के गोदाम पर फायरिंग कर दी। करीब चार राउंड हुई फायरिंग से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच–पड़ताल शुरू की। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए आरोपियों के आधार पर तलाश में लग गई है। पांच युवकों ने फायरिंग की ​नई बस्ती निवासी प्लाईवुड कारोबारी अभिषेक दंगल उर्फ घंसू का एनसीसी स्कूल के पीछे बड़ा गोदाम है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे कुछ युवक जबरन गुलाल डाल रहे थे। उनका कहना था कि अब शाम हो गई है, इस समय गुलाल न डालें। इस बात पर एक युवक ने देख लेने की धमकी देते हुए किसी को फोन किया। कुछ ही देर बाद पांच युवक गोदाम की तरफ बढ़े और फायरिंग शुरू कर दी। ​फायरिंग होते ही भागे लोग सीसीटीवी में आरोपियों के पीछे से दो युवक भी आते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों के फायरिंग करने से वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान लोग वहां से भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। उधर, जानकारी पर थाना पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने जुटाए साक्ष्य ​वारदात की सूचना मिलते ही सीओ खैर वरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक हरभान सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इधर, घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि शाम के वक्त मुख्य बाजार के पास इस तरह की वारदात होना कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है। ​CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस सीओ खैर वरुण सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है ताकि बदमाशों के भागने के रास्ते का पता चल सके। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली खेल रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या:बागपत में मामूली कहासुनी में बढ़ा विवाद, ताबड़तोड़ किए पेट पर वार, 5 पर मुकदमा
    Next Article
    एटा में 3 महीने की बच्ची का शव मिला:सड़क पर कपड़े में लपेट कर फेंका, पुलिस ने जिला मुख्यालय भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment