Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर डीएम-एसपी ने संभाली कमान:जुलूस मार्गों का जायजा लिया, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में होली पर्व पर सुरक्षा और सतर्कता का विशेष ध्यान रखा गया। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. ख्याति गर्ग स्वयं मैदान में उतरीं। प्रशासनिक टीम लखीमपुर शहर और खीरी टाउन में लगातार सक्रिय रही। डीएम और एसपी का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा और कई स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद वे खीरी टाउन पहुंचे, जहां उन्होंने होली जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार सिंह और सीओ सिटी विवेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जुलूस में शामिल लोगों से संवाद करते हुए डीएम और एसपी ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपदवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने जिले की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। वहीं, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शरारती तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने या त्योहार में बाधा डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर सांसद ने ख़ामेनेई के मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की:मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने ईरान पर हमलों की निंदा की
    Next Article
    होली खेलकर लौट रहे युवक के दोनों पैर टूटे:फर्रुखाबाद में दो अलग-अलग हादसों में 5 घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment