Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली में लाट साहब जुलूस के लिए यातायात बैरियर दिए-गए:व्यापार मंडल ने कराए उपलब्ध, शाहजहांपुर एसपी ने ने जताया आभार

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में होली के 'लाट साहब' जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए व्यापार मंडल ने पुलिस को बैरियर उपलब्ध कराए। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इस सहयोग के लिए व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। पुलिस लाइन में एसपी राजेश द्विवेदी ने आगामी होली त्योहार के अवसर पर निकलने वाले परंपरागत 'लाट साहब' जुलूस के मद्देनजर व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ एक समन्वय बैठक की। इस बैठक में जुलूस के सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, समन्वय और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर व्यापार मंडल ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शाहजहांपुर पुलिस को आवश्यक बैरियर दिए। एसपी ने इस सहयोग के लिए व्यापार मंडल का आभार जताया और इसे पुलिस-जन सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक और जनपद शाहजहांपुर के व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एसपी ने कहा कि जनपद पुलिस आगामी त्योहारों और जुलूसों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उदयगिरि गोस्वामी तीसरी बार अमरोहा भाजपा जिलाध्यक्ष बने:जिला संगठन में बदलाव के दिए संकेत, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    Next Article
    बसपा का 'चलो बूथ की ओर' अभियान तेज:संभल में बूथ कमेटियों का गठन, संगठन मजबूत करने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment