Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा का 'चलो बूथ की ओर' अभियान तेज:संभल में बूथ कमेटियों का गठन, संगठन मजबूत करने पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूरे प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए "चलो बूथ की ओर" अभियान तेज कर दिया है। यह कार्यक्रम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया है। इसी क्रम में संभल जनपद के 33 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न गांवों में बूथ कमेटियों के गठन का कार्य किया गया। फत्तेहपुर, नाहरठेर और फुलसिंघा सहित कई गांवों में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान फत्तेहपुर के बूथ संख्या 165 और ग्राम दहेली के बूथ संख्या 167 पर नई बूथ कमेटियों का गठन जिलाध्यक्ष द्वारा संपन्न कराया गया। 4 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष जगरूप गौतम, पूर्व जिला प्रभारी सुखवीर सिंह और अजय भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की बुनियाद बूथ स्तर की मजबूती पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि "चलो बूथ की ओर" अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर सक्रिय, संगठित और जिम्मेदार टीम तैयार करना है। जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें और पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार को गति देने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली में लाट साहब जुलूस के लिए यातायात बैरियर दिए-गए:व्यापार मंडल ने कराए उपलब्ध, शाहजहांपुर एसपी ने ने जताया आभार
    Next Article
    ललितपुर जिला पंचायत में पोस्टमार्टम हाउस और गौशाला पर चर्चा:जिला पंचायत बैठक में CMO ने दिया आश्वासन, नहीं लगाने होंगे चक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment