Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली मिलन में 'जोगी जी धीरे धीरे' पर नाचीं मेयर:प्रमिला पाण्डेय ने महिला पार्षदों को लगाया गुलाल, कानपुर कमिश्नर भी थिरके

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम की मेयर प्रमिला पाण्डेय ने सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मेयर ने “जोगी जी धीरे धीरे” गाने पर महिला पार्षदों के साथ डांस किया। इसके अलावा राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों के साथ भी उन्होंने मंच पर जमकर नृत्य किया। मेयर प्रमिला पाण्डेय ने महिला पार्षदों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पार्षदों को गुजिया खिलाकर मुंह भी मीठा कराया। इस दौरान सभी पार्षद मौजूद रहे। वहीं, कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल भी होली मिलन समारोह में पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। रंग व गुलाल से सराबोर हो गया परिसर नगर निगम के गेस्ट हाउस में शाम करीब 5:30 बजे होली मिलन का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस आयोजन में मेयर के साथ नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पुरुष और महिला पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर गेस्ट हाउस का पूरा परिसर रंग-गुलाल में सराबोर हो गया और गानों जमकर डांस हुआ। हालांकि, यह आयोजन केवल पार्षदों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण भी पहुंचे। फिल्मी गीतों पर थिरके पार्षद मेयर प्रमिला पांडेय पूरे समारोह में काफी सक्रिय नजर आईं। फिल्मी गीतों पर उन्होंने पार्षदों के साथ मिलकर जमकर डांस किया। उन्होंने महिला पार्षदों को रंग और गुलाल लगाया, जिससे हर कोई रंगों में सराबोर हो गया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग एक-दूसरे पर रंग डालते और गीतों पर थिरकते नजर आए। मेयर ने खिलाई गुजिया इस मौके पर नगर निगम गेस्ट हाउस का परिसर देखते ही बन रहा था। मेयर ने सभी मेहमानों को गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कराया। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ रहा था और लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। पूरा वातावरण प्रेम और सौहार्द के रंग में डूबा हुआ नजर आया। मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा- ऐसे आयोजनों से आपसी सौहार्द बढ़ता है। सभी को त्योहार मनाने का एक साझा मंच मिलता है। यह होली मिलन समारोह शहर के जनप्रतिनिधियों के लिए यादगार और रंगीन आयोजन बन गया। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः - इंजीनियर भाई-बहन साथ घूमते, लॉन्ग ट्रिप पर जाते थे:REEL में परफेक्ट दिखती थी केमेस्ट्री; 84 चाकू मारकर की थी बहन की हत्या मुरादाबाद में इंजीनियर भाई ने जिस बहन को चाकू से 84 वार करके मार डाला, वह उसी बहन पर जान छिड़कता था। बहन को घुमाना, नौकरी से छुट्‌टी दिलाकर वीकएंड पर लॉन्ग ट्रिप पर ले जाना…यहां तक कि उसके साथ हर रोज नई-नई रील्स बनाना, हार्दिक की आदत में था। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के राममंदिर में हुई नव संवत्सर समारोह की बैठक:19 को सुबह 11 बजे से 4 घंटे का होगा मुख्य कार्यक्रम, शामिल होंगे 6 हजार अतिथि
    Next Article
    युवक ने दबंगों की पिटाई से आहत होकर आत्महत्या की:संभल में प्लॉट को लेकर चल रहा था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment