Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के राममंदिर में हुई नव संवत्सर समारोह की बैठक:19 को सुबह 11 बजे से 4 घंटे का होगा मुख्य कार्यक्रम, शामिल होंगे 6 हजार अतिथि

    7 hours ago

    1

    0

    19 मार्च को होने वाले नवंसंवत्सर समारोह की तैयारियों को लेकर राम मंदिर परिसर में आज शाम को बैठक की गई।इस अवसर पर तय किया गया कि समारोह में 6 हजार अतिथियों को लेकर बेहतर प्रबंधन किया जाए।समारोह की मुख्य अतिथि और देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू अयोध्या में 4 घंटे रहेंगी। श्रीश्री मां अमृनांनद और उनके एक हजार अनुयायी शामिल होंगे कार्यक्रम में उनके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,सीएम योगी, श्रीश्री मां अमृनांनद और उनके एक हजार अनुयायी शामिल होंगे।राम मंदिर निर्माण से जुड़े इंजीनियर्स और कारीगरी करीब एक हजार होंगे।इस अलावा राम मंदिर आंदोलन से जुड़ भूले बिसरे लोगों को भी प्रमुखता से आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में भक्तों का प्रवेश रोकने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।इस बारे में राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के पूरी तरह पालन पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय,निर्माण प्रभारी गोपाल जी,पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि तिवारी,एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे सहित पुलिस और अन्य सुरक्षा संगठनों के अधिकारियों की मौजूदगी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा काल भैरव का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव:50 क्विंटल फूल से सजा दरबार, 56 प्रकार कर लगा भोग..VIDEO
    Next Article
    होली मिलन में 'जोगी जी धीरे धीरे' पर नाचीं मेयर:प्रमिला पाण्डेय ने महिला पार्षदों को लगाया गुलाल, कानपुर कमिश्नर भी थिरके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment