Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली मिलने सपा नेता के घर पहुंचे शिवपाल यादव:शाहजहांपुर में लखन प्रताप के साथ सियासत पर चर्चा हुई

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में होली के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव सपा नेता लखन प्रताप सिंह के आवास पहुंचे। शहर के दुर्गा एन्क्लेव निवासी लखन प्रताप सिंह पिछले काफी समय से ददरौल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव देर शाम लखन प्रताप सिंह के आवास पहुंचे और करीब आधा घंटा वहां रुके। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। लखन प्रताप सिंह ने बताया कि शिवपाल यादव का यह दौरा अचानक हुआ था। पहले से कोई कार्यक्रम तय नहीं था। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव को उनकी चुनावी तैयारियों की जानकारी थी और उन्होंने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इस मुलाकात को लखन प्रताप सिंह की राजनीतिक दावेदारी के लिए अहम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट में राहत मिली लेकिन खतरा बाकी:सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना से घबरा रहे अफसर, नेता
    Next Article
    युवती ने युवक को बीच चौराहे पर चप्पलों से पीटा,VIDEO:मामूली धक्का लगने पर शुरू हुआ विवाद, युवकों के साथ मिलकर की मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment