Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में रिटायर्ड टीचर से लूट:कार सवार ने तमंचे की नोक पर 23 हजार रुपए लूटे, सड़क पर छोड़कर फरार

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 23,000 रुपये लूट लिए गए। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई इस घटना में, अज्ञात कार सवार लुटेरे ने शिक्षक को जान-पहचान का झांसा देकर अपनी गाड़ी में बिठाया और फिर तमंचे की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। ग्राम कनाकोर निवासी 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम बिहारी लाल गंगवार (पुत्र राम प्रसाद गंगवार) खमरिया पुल स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से अपनी पेंशन के 23,000 रुपये निकालकर बाहर आए थे। बैंक से बाहर निकलते ही एक अज्ञात चार पहिया वाहन चालक उनके पास रुका। चालक ने शिक्षक से पुरानी जान-पहचान का दावा किया और उन्हें घर छोड़ने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। शिक्षक उसकी बातों में आकर गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी जतीपुर के समीप स्थित एक नर्सरी के पास पहुंची, जहां चालक ने सुनसान जगह देखकर वाहन रोक दिया। उसने तमंचा निकालकर शिक्षक की कनपटी पर सटा दिया और जान से मारने की धमकी देकर उनके पास रखे 23,000 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरा शिक्षक को सड़क पर छोड़कर तेजी से फरार हो गया। लूट का शिकार हुए शिक्षक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जहानाबाद क्षेत्र में पिछले 20 दिनों के भीतर लूट की यह तीसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। पुलिस की टीमें बैंक और हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि संदिग्ध वाहन की पहचान की जा सके। थाना अध्यक्ष प्रदीप विश्नोई ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ी:शादी में जा रहे चार दोस्त बाल-बाल बचे, चालक घायल
    Next Article
    सहारनपुर में 32 हजार भवन स्वामियों ने नहीं जताई आपत्ति:नगर निगम ने जीआईएस सर्वे के आधार पर जारी किया हाउस टैक्स बिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment