Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ी:शादी में जा रहे चार दोस्त बाल-बाल बचे, चालक घायल

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ चुंगी चौराहे पर सोमवार रात एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। लखनऊ से दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे चार युवक इस हादसे में बाल-बाल बच गए। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। यह घटना उस समय हुई जब लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अविरल अपने तीन दोस्तों, गोलू यादव (चालक), अमन यादव (रायबरेली) और आयुष के साथ कानपुर आये थे। जाजमऊ चौराहे से वाजिदपुर की ओर मुड़ते समय, उल्टी दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। चालक गोलू यादव ने बाइक सवार को बचाने के लिए दाहिनी ओर स्टीयरिंग मोड़ा, जिससे कार ( टोयोटा टायसर ) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, इससे कार तीन फीट ऊपर उछल गई और डिवाइडर के उपर चढ़ गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो अन्य बाइक सवार भी बाल-बाल बचे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चारों कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। और चालक को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार चालक गोलू यादव को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर जाजमऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को डिवाइडर से हटवाया। राहगीर जितेंद्र, फरहान, रोहित ने बताया कि आयदिन इस डिवाइडर की चपेट में राहगीर आ जाते हैं। दो महीने पहले इसी डिवाइडर पर कार चढ़ने से दंपत्ति समेत तीन बच्चे बाल बच गए थे। उन्होंने बताया कि चौराहे पर ना तो कोई सांकेतिक बोर्ड लगा और ना कोई व्यवस्था। ऐसे में जब कोई बड़ा हादसा होगा तब जिम्मेदार जागेंगे। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और कार को हटा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा:थाईलैंड से तस्करी कर लाया गया था, स्कैनर में पकड़ाते ही महिला समेत तस्कर भागे
    Next Article
    पीलीभीत में रिटायर्ड टीचर से लूट:कार सवार ने तमंचे की नोक पर 23 हजार रुपए लूटे, सड़क पर छोड़कर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment