Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली मनाने घर जा रहे लड़के-लड़की की मौत:उन्नाव में डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दोनों पहिए में फंसकर घिसटते रहे

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक-युवती को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पहिए में फंसकर कई मीटर घिसटते रहे। हाथ-पैर और शरीर की कई हड्डियां टूट गईं, जबकि सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार देर शाम की यह घटना जाजमऊ चौकी से करीब 50 मीटर पहले, गंगाघाट थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि युवती जीएनएम की स्टूडेंट थी। दोनों होली मनाने के लिए लखनऊ से कानपुर अपने घर जा रहे थे। देखें 3 तस्वीरें… दोनों लखनऊ में रहते थे… मृतकों की पहचान कानपुर के काकादेव निवासी ज्ञान सिंह सोनकर (28) और बर्रा आठ निवासी भूमिका सिंह (27) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, ज्ञान सिंह लखनऊ में रहकर एसआई (दरोगा) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। जल्द ही उनकी परीक्षा होने वाली थी। वहीं, भूमिका सिंह, ऐरा मेडिकल कॉलेज में जीएनएम की छात्रा थी। होली पर घर आ रही थी बिटिया.. भूमिका के चाचा सुनील पटेल ने बताया कि उनकी भतीजी लखनऊ में पढ़ाई कर रही थी और होली की छुट्टियों में घर कानपुर लौट रही थी। उन्होंने कहा कि डंपर से टक्कर के बाद उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार गहरे सदमे में है। डंपर जब्त, चालक से पूछताछ जारी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। ---------------------- पढ़ें पूरी खबर… झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर...VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई के गुरु खुमैनी का यूपी कनेक्शन:बाराबंकी में आज भी रहते हैं वंशज, लोग बोले- सुप्रीम-लीडर की शहादत अपूरणीय क्षति
    Next Article
    कानपुर स्टेशन पर 10 लाख का गांजा बरामद:आरपीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, उड़ीसा से लखनऊ ले जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment