Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को सब्सिडी:रसोई गैस सिलेंडर रिफिल का वितरण, मथुरा में सजीव प्रसारण

    3 hours ago

    1

    0

    होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की गई। इस मद में 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई। मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में सब्सिडी वितरण का शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण मथुरा के राजीव भवन परिसर में देखा गया। मथुरा के राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पूजा गुप्ता और जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जनपद के चयनित लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक वितरित किए। लाभार्थियों में आरती मेहतो, कल्लो देवी, ईशू देवी, पिंकी देवी, गुड्डी, जूली, रेखा, इसरत बेगम, हेमलता और शारदा प्रमुख थीं। जनपद में कुल 2,13,380 लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष दीपावली और होली पर एक-एक निःशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान करती है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल वही लाभार्थी योजना के पात्र होंगे जिनके बैंक खाते आधार से लिंक और प्रमाणित हैं। सभी एलपीजी वितरकों को योजना संबंधी फ्लेक्स बोर्ड लगाने और आधार प्रमाणीकरण के लिए लाभार्थियों को फोन, हॉकर्स तथा एसएमएस के माध्यम से सूचित करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ 1 मई 2016 को किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना, उन्हें धुएं से मुक्ति दिलाना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में फाइनेंस कंपनी के नाम पर अवैध वसूली:हाईवे पर वाहन रोकने, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
    Next Article
    71,500 उज्ज्वला लाभार्थियों को होली पर गैस रिफिल सब्सिडी:हापुड़ में कार्यक्रम आयोजित, विधायक बोले- सरकार हर वर्ग के साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment