Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में फाइनेंस कंपनी के नाम पर अवैध वसूली:हाईवे पर वाहन रोकने, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    जनपद शामली में एक समाजसेवी ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कुछ बाइक सवार युवक फाइनेंस कंपनी की आड़ में वाहनों को रोककर अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर वे हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग स्थित बलवा चौराहे के पास का है। बलवा गांव निवासी समाजसेवी गौतम आर्य ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बलवा चौराहे के आसपास चार-पांच युवक बिना नंबर की बाइकों पर सवार होकर उन वाहनों को रोकते हैं जिनकी किस्त किसी कारणवश टूट गई हो। आरोप है कि ये युवक वाहन चालकों से दुर्व्यवहार करते हैं और या तो उनके वाहनों को कंपनी के यार्ड में ले जाने की धमकी देते हैं या फिर अवैध वसूली कर छोड़ देते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह सब पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हो रहा है, जिससे स्थिति की गंभीरता बढ़ जाती है। गौतम आर्य की गौशाला भी पास में ही है और उनका आरोप है कि ये युवक चौराहे का माहौल खराब कर रहे हैं। जब गौतम आर्य ने इस गतिविधि का विरोध किया, तो युवकों ने चौकी के पास ही उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के उर्सला अस्पताल में भाजपा सांसद ने किया लोकार्पण:तीमारदारों की सुविधा के लिए बना प्रतीक्षालय, मरीजों से भी की मुलाकात
    Next Article
    होली पर 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को सब्सिडी:रसोई गैस सिलेंडर रिफिल का वितरण, मथुरा में सजीव प्रसारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment