Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर की मतदाता सूची में जुड़ेंगे 2.26 लाख नाम:देर रात तक चलता रहा फीडिंग का काम; आज जारी होगा अंतिम आंकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नया नाम जोड़ने, अपात्रों के नाम डिलीट करने और संशोधन का मौका शुक्रवार को समाप्त हो गया। लगभग 2 लाख 26 हजार नए लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। शुक्रवार को देर रात तक फीडिंग का काम जारी रहा। संभावना है कि शनिवार को अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे। पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन बीएलओ और सुपरवाइजर पूरी तरह सक्रिय रहे। पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकें, इसके लिए जनप्रतिनिधियों विशेषकर पार्षदों ने भी लोगों को फार्म-6 भरवाने में सहयोग किया। जिन बीएलओ के पास बड़ी संख्या में फार्म जमा हो गए थे और उनकी समय पर फीडिंग नहीं हो सकी थी, उनके लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई ताकि सभी आवेदन समय से पोर्टल पर दर्ज किए जा सकें। अभियान के दौरान अंतिम चरण में आधार कार्ड को भी मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार किए जाने से उन लोगों को बड़ी राहत मिली, जिनके पास अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इससे नए मतदाता बनने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई। आंकड़ों के अनुसार जिले में फार्म-6 के माध्यम से 2.26 लाख से अधिक लोगों ने नए मतदाता के रूप में आवेदन किया। वहीं अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए 6843 लोगों ने फार्म-7 भरा, जबकि नाम, पता या अन्य विवरणों में संशोधन के लिए 42,612 मतदाताओं ने फार्म-8 के जरिए आवेदन किया। अधिकारियों के अनुसार सभी फार्मों की फीडिंग पूरी होने के बाद इन आंकड़ों में और वृद्धि संभव है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक 2.26 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं। सभी फार्मों की फीडिंग पूरी होने के बाद शनिवार को अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि SIR की अगली प्रक्रिया के तहत 27 मार्च तक बिना मैपिंग और तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं के दस्तावेज जमा किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर अंबेडकरनगर में छलके जाम:3.5 करोड़ की शराब बिकी, होली में दो से तीन गुना बढ़ी डिमांड
    Next Article
    शिक्षा विभाग को 6 लाख किताबें मिलीं:संतकबीर नगर में अब सीधे विद्यालयों में भेजी जाएंगी, पहले बीआरसी जाती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment