Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर अलर्ट मोड में रहेगा मेरठ का स्वास्थ्य विभाग:मेरठ CMO ने जारी की गाइडलाइन- अस्पताल में बेड रिजर्व, आंख और त्वचा रोग पर विशेष ध्यान

    1 hour ago

    1

    0

    होली के रंगों के बीच नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मेरठ का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने निर्देश जारी कर जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और मेडिकल अस्पताल में पांच प्रतिशत बेड इमरजेंसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल भर्ती कर उपचार दिया जा सके। स्किन और आंख के मरीजों पर विशेष फोकस होली के दौरान रंग और केमिकल के कारण सबसे अधिक त्वचा और आंख से संबंधित समस्याएं सामने आती हैं। इसे देखते हुए जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी विशेष रूप से लगाई गई है। इमरजेंसी वार्ड में जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक पहले से मंगा लिया गया है। जिला अस्पताल की SIC सुदेश कुमारी ने बताया कि होली के दिन इमरजेंसी ओपीडी पूर्व की भांति 24 घंटे संचालित रहेगी। सड़क दुर्घटना, एलर्जी, आंख में जलन या अन्य आकस्मिक बीमारियों का तत्काल इलाज किया जाएगा। महिला अस्पताल में भी विशेष इंतजाम महिला जिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। गर्भवती महिलाओं से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस और चालक की तैनाती सुनिश्चित की गई है। अचानक डिलीवरी या अन्य जटिलता की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध त्योहार के दौरान भीड़भाड़ और खुले में घूमने के कारण कुत्तों के काटने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। इसे देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध रखी गई है, ताकि किसी भी पीड़ित को तुरंत टीका लगाया जा सके। भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहेगी एंबुलेंस होली के दौरान शहर के जिन इलाकों में अधिक भीड़ जुटने की संभावना है, वहां पहले से एंबुलेंस तैनात रहेंगी। एंबुलेंस में ऑक्सीजन, प्राथमिक उपचार किट और अन्य जरूरी उपकरणों की जांच कर ली गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया जा सके और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि केमिकल युक्त रंगों से बचें, आंखों और त्वचा की सुरक्षा करें और किसी भी आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल करें। विभाग के अनुसार, होली के दिन 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सक्रिय रहेंगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला:इलाज के दौरान रास्ते में मौत, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार
    Next Article
    रायबरेली के 27 युवा खाड़ी देशों में फंसे:अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच, परिजन चिंतित; बोले- सरकार मदद करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment