Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली के 27 युवा खाड़ी देशों में फंसे:अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच, परिजन चिंतित; बोले- सरकार मदद करे

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के एक गांव के 27 युवक खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध जैसे हालात के बीच फंसे हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि अमेरिका–इजरायल और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद हालात बिगड़ गए हैं, जिससे वहां काम कर रहे भारतीय मजदूरों की सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मुंडीपुर मजरे सांवापुर नेवादा गांव के समीर अहमद, दिलीप कुमार, समरजीत, मनोज पाल और इम्तियाज अहमद सहित कुल 27 युवक सऊदी अरब, दुबई, बहरीन, कुवैत और इंडोनेशिया में काम कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में क्षेत्र में हमलों और जवाबी कार्रवाई की खबरों से परिवारों की नींद उड़ी हुई है। अब जानिए पूरा मामला 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए 'ऑपरेशन सदर्न स्पीयर' हमलों के बाद उत्पन्न हुई। जिसमें ऊंचाहार तहसील के मुंडीपुर मजरे साँवापुर नेवादा गांव के 27 युवा फंसे हुए हैं। उनके परिजन भारत सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने की मांग कर रहे हैं। इसके जवाब में ईरान ने सऊदी अरब, दुबई, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। समीर अहमद, दिलीप कुमार, समजीत, मनोज पाल और इम्तियाज अहमद सहित ये 27 युवा इन देशों में मजदूरी का काम करते थे। पिछले 72 घंटों में खाड़ी देशों के हालात बिगड़ गए हैं, जिससे इन भारतीय मजदूरों की जान जोखिम में पड़ गई है। कतर में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार रॉकेट दागे जा रहे ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बुर्ज अल अरब जैसे कई वीआईपी होटलों को निशाना बनाया है। अबू धाबी में भी मिसाइल गिरने से भगदड़ की खबरें हैं। बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार रॉकेट दागे जा रहे हैं। कुवैत में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान (F-15) गिराए जाने की भी सूचना है, जबकि सऊदी के रस तनुरा तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के बाद वहां काम बंद कर दिया गया है। परिजनों की बढ़ी चिंता समीर के पिता मोहम्मद रईस ने बताया, “मेरा बेटा दुबई में लेबर का काम करता है। उसने फोन पर बताया कि अचानक हमलों की खबर से वहां अफरा-तफरी मच गई। काम बंद है और सभी लोग कमरों में रह रहे हैं। हम सरकार से अपील करते हैं कि बच्चों को सुरक्षित वापस लाया जाए।” सामापुर नेवादा के पूर्व प्रधान जगदीश यादव ने कहा कि गांव के करीब 27 लोग विदेश में हैं। जिनमें करीब 15 लोग सऊदी में और कुछ अन्य देशों में हैं। जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे परिवार दहशत में हैं। सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे या उन्हें वापस बुलाने की व्यवस्था करे।” मेरा बेटा डरा हुआ है मां नूरजहां ने बताया, “मेरा बेटा जुलाई में खजूर पैकिंग के काम के लिए सऊदी अरब गया था। आज उससे बात हुई तो उसने बताया कि वहां लड़ाई शुरू हो गई है और वह बहुत डरा हुआ है। हम उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि अगर हालात और बिगड़ें तो उसे सुरक्षित वापस देश भेज दिया जाए।” युद्ध की सूचना से पूरा घर परेशान है रईस अहमद ने बताया कि उनकी फोन पर अपने बेटे से बात हुई है और वह फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन युद्ध और संघर्ष की खबरों ने परिवार को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा, “अभी मेरा बेटा ठीक है, लेकिन यदि वहां हालात बिगड़ते हैं या लड़ाई बढ़ती है, तो भारत सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।” रईस अहमद ने सरकार से मांग की है कि संकट की स्थिति में उनके बेटे सहित सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। भारत सरकार की तैयारी केंद्र सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कई उड़ानों को रद्द किया है, जिससे कुछ यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। वहीं, जेद्दा सहित अन्य सुरक्षित स्थानों से विशेष राहत उड़ानों की तैयारी किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर स्थानीय प्रशासन को अभी तक किसी विशेष निकासी अभियान की सूचना नहीं मिली है। परिजन लगातार सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर अलर्ट मोड में रहेगा मेरठ का स्वास्थ्य विभाग:मेरठ CMO ने जारी की गाइडलाइन- अस्पताल में बेड रिजर्व, आंख और त्वचा रोग पर विशेष ध्यान
    Next Article
    लखनऊ में जालसाजों ने महिला को ठगा:पंतजली ऑर्डर के नाम पर महिला से 84 हजार का किया फ्रॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment