Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर अवध बस स्टैंड से बढ़ी बसों की संख्या:पूर्वांचल रूटों के लिए 75 अतिरिक्त बसें, रोजाना 425 सेवाएं

    3 hours ago

    1

    0

    होली के मद्देनज़र लखनऊ के अवध बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ा दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा के अनुसार, पहले यहां से प्रतिदिन लगभग 350 बसें संचालित होती थीं, लेकिन त्योहार को देखते हुए 75 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। अब कुल मिलाकर करीब 425 बसें रोजाना पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए रवाना की जा रही हैं। पूर्वांचल के प्रमुख जनपदों के लिए विशेष संचालन व्यवस्था अवध बस स्टैंड से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों के लिए बसें संचालित होती हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही सभी जिम्मेदार कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। बसें मिल रही हैं, आगे का सफर खुद तय करना होगा बिहार के गोपालगंज जाने के लिए अवध बस स्टैंड पहुंचे नीरज ने बताया कि उन्हें फिलहाल गोरखपुर तक की बस मिल गई है। वहां से आगे गोपालगंज के लिए दूसरी बस पकड़नी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या जरूर बढ़ी है, लेकिन लगभग सभी प्रमुख रूटों के लिए बसें उपलब्ध हैं। भीड़ के बावजूद सीट मिलने की उम्मीद बहराइच निवासी अभय कुमार, जो लखनऊ में पढ़ाई करते हैं, होली पर घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे। उनका कहना है कि थोड़ी भीड़ जरूर है, लेकिन बसों की उपलब्धता बनी हुई है। “सीट मिलते ही घर के लिए रवाना हो जाएंगे।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में खोए हुए 75 स्मार्टफोन मिले:पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 16 लाख के मोबाइल मालिकों को लौटाए
    Next Article
    मऊ में पुलिसकर्मी की बाइक को 5 किमी तक घसीटा,VIDEO:रोकने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी छोड़कर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment