Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर बाजार गुलजार, दुकानें सजी:बलरामपुर में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में होली की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर से लेकर गांव तक उत्साह का माहौल है। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में आकर्षक डिजाइन वाली पिचकारियों, रंग-बिरंगे मुखौटों और विभिन्न प्रकार के गुलाल की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। फुटपाथों पर सजी रंगों की दुकानें भी राहगीरों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। इस बार खुले और पैकेट वाले रंगों के साथ-साथ हर्बल रंगों की मांग में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रंग विक्रेता महेश गुप्त ने बताया कि त्वचा की सुरक्षा को देखते हुए लोग हर्बल गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। कपड़ों की दुकानों और शोरूम पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। आकर्षक ऑफरों के कारण महिलाओं और बच्चों की भीड़ विशेष रूप से देखी जा रही है। कपड़ा व्यापारी रिंकू मदान के अनुसार, त्योहार के मद्देनजर बिक्री में अच्छी तेजी आई है। महिलाओं ने कॉस्मेटिक उत्पादों, चिप्स, पापड़, नमकीन और खोवा मिठाई की भी खूब खरीदारी की। सोमवार को बाजार अपेक्षाकृत शांत रहा, जहां इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए। मंगलवार को दिन भर ग्रहण के कारण बाजारों में सुस्ती छाई रही। हालांकि, शाम ढलते ही बाजार फिर से गुलजार हो उठे। रोशनी और रंगों के बीच खरीदारी का उत्साह जारी है, जिससे व्यापारियों में संतोष देखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में नदी के किनारे मिले गोवंश के अवशेष:ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, तीन गांव के बीच मिले थे अवशेष
    Next Article
    लखनऊ में रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा:इलाज के दौरान तोड़ा दम, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment