Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर चलेंगी 500 अतिरिक बसें:त्योहार समय में बसों की संख्या बढ़ाकर डेढ़ हजार की जाएगी

    2 hours ago

    1

    0

    होली के मद्देनज़र प्रदेश में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लखनऊ के चारबाग बस अड्डा, कैसरबाग बस अड्डा, आलमबाग बस टर्मिनल और अवध बस अड्डा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे शिफ्टवार लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उद्देश्य यह है कि बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं और बस संचालन की सतत निगरानी हो सके। रोजाना 1000 से बढ़कर 1500 बसों का संचालन निगम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में शहर के बस अड्डों से प्रतिदिन करीब 1000 बसों का संचालन होता है। होली के दौरान इसे बढ़ाकर लगभग 1500 बसें करने की योजना है। यानी करीब 500 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनमें से लगभग 350 बसें सड़कों पर सक्रिय रूप से दौड़ेंगी, जबकि करीब 150 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। बस चालकों को मिलेगा प्रोत्साहन त्योहार के दौरान अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले बस चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया गया है। निगम का मानना है कि इससे संचालन व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और कर्मचारी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समुद्र में US आर्मी का एक्शन... ड्रग तस्करी में शामिल 3 नाव तबाह, 11 लोगों की मौत
    Next Article
    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं एग्‍जाम के मॉडल पेपर:परीक्षा की तैयारी की लिए कान्‍हा पब्लिकेशंस के पेपर डाउनलोड और प्रैक्टिस करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment