Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बार चुनाव में 78% वोटिंग हुई, 2 लाख के लिए पत्नी को बेचा; आग की लपटों में फंसे दंपती

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने युवक से 8 लाख रुपए लूट लिए। युवक को कट्‌टे के बट से मारा। वहीं शिवराजपुर कस्बे में मिठाई की दुकान में आग लग गई। दुकान में सो रहे दंपति को पड़ोसियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बार एसोसिएशन के चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी लिए वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव मैदान में 96 प्रत्याशी मैदान में है। कानपुर की ऐसी कल की 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1: कानपुर बार चुनाव में कुल 78% वोटिंग:96 प्रत्याशी मैदान में, समर्थकों ने उड़ाए पर्चे; COP कार्ड दिखाने के बाद एंट्री मिली बार एसोसिएशन के चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी लिए वोटिंग अब खत्म हो गई है। एल्डर कमेटी के मुताबिक शाम पांच बजे तक कुल 5658 वोट पड़े। मतदान के दौरान वकीलों ने प्रचार किया। इस दौरान पोस्टर और पर्चे भी उड़ाए। चुनाव मैदान में 96 प्रत्याशी मैदान में है। सबसे ज्यादा मुकाबला मंत्री और महामंत्री के पद पर होगा। मंत्री पद के लिए 11 और महामंत्री पद पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। पढ़ें पूरी खबर 2: कानपुर में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट:पीड़ित बोला- बदमाशों ने तमंचे के बट से हमला करके बैग छीना, जांच में घटना झूठी निकली कानपुर में दिनदहाड़े पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर युवक से 8 लाख की लूट की वारदात हुई। दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने युवक को कट्‌टे के बट से सिर पर मारा और बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात श्यामनगर पुलिस चौकी के शताब्दी उद्यान मोड़ के पास हुई। लूट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि सड़क किनारे कुछ बाइक वाले युवक से मारपीट कर रहे हैं। जैसे ही लोग इकट्‌ठा होने लगे तभी बाइक सवार बदमाश भाग गए। पढ़ें पूरी खबर 3: शिवराजपुर में आग से तीन दुकानें खाक:गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी, दंपती को सुरक्षित निकाला शिवराजपुर कस्बे में मंगलवार तड़के जीटी रोड किनारे स्थित मिठाई व खानपान की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। दुकान में सो रहे दंपति को पड़ोसियों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कस्बे में विनोद कोल्ड स्टोर के बाहर जीटी रोड किनारे बबलू उर्फ सर्वेश गुप्ता की बांस के टट्टर और टीन से बनी दो दुकानें हैं। पढ़ें पूरी खबर 4: कानपुर में पति ने पत्नी का सौदा किया:2 लाख न मिलने पर 4 लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने 2 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसे चार अज्ञात लोगों के हाथों बेच दिया। महिला का आरोप है कि पति ने उस पर इन लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला और मना करने पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी के आदेश पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पढ़ें पूरी खबर 5: CSA के हॉस्टलों में होगी छापेमारी, तीन कमेटियां बनी:दो छात्र गुटों में संघर्ष की जांच रिपोर्ट वीसी को सौंपी गई, छात्रों की पहचान की गई चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार देर रात दो छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष में बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अब हास्टलों में छापेमारी करेगा। यह छापेमारी खुफिया एजेंसियों की तर्ज पर होगी। इस काम के लिए तीन कमेटी गठित की गई हैं। तीनों कमेटियों में डीन, प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफसरों को रखा गया है। यह कमेटियां हास्टल में औचक निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान हास्टल की गड़बड़ियों को चिन्हित किया जाएगा। इसके अलावा मौके पर बाहरी छात्र मिलने या छात्र द्वारा कोई गलत काम करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर 6: झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी से मारपीट, तीन अरेस्ट:गाली-गलौज मामले में एक और युवक गिरफ्तार, सभी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मानाताला गांव में झाड़-फूंक के नाम पर एक बीमार किशोरी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच, राहगीरों से गाली-गलौज करने के आरोप में एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मानाताला गांव निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से बीमार थी। पढ़ें पूरी खबर 7: बिठूर में दुल्हन के कमरे से लैपटॉप-नकदी चोरी:CCTV में कमरे के अंदर घुसता दिखाई दिया चोर, पुलिस ने केस दर्ज किया कानपुर के बिठूर में शादी समारोह में दुल्हन के कमरे में चोर घुस गया। चोर कमरे से लैपटॉप, सोने की अंगूठी, करीब 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल ईयरबड्स और एक स्मार्ट वॉच ले गया। सीसीटीवी में चोर कमरे में घुसता और बाहर निकलता नजर आ रहा है। मामला बिठूर थाना क्षेत्र का है। 10 फरवरी 2026 को सतीश कुमार गुप्ता ने अपनी पुत्री अदिति गुप्ता की शादी के लिए केडी रिजॉर्ट (गेट नंबर-1) बुक किया था। पढ़ें पूरी खबर 8: कानपुर में गर्मी ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदलेगा मौसम का मिजाज, 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट कानपुर का मौसम कल से फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आया है। इसके कारण 18 और 19 फरवरी बादल छाए रहेंगे। बारिश भी होगी। वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को गर्मी ने फरवरी महीने में पिछले 19 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री पहुंच गया जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले साल 2007 में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर 9: घाटमपुर बस स्टॉप निर्माण कार्य में अनियमिताएं:शौचालय की दीवारें टूटीं; विधायक बोलीं- शिकायत मिली थी, जांच कराएंगे कानपुर के घाटमपुर बस स्टॉप में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। यहां पर ठेकदार के द्वारा मानक को दर किनार कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां पर शौचालय की दीवार बनते ही टूटने लगी है। बस स्टॉप के किनारे लेबलिंग कार्य में अनियमिताएं देखने को मिल रही है। विधायक सरोज कुरील ने निर्माण की जांच कराने की बात कही है। कानपुर-सागर हाइवे पर घाटमपुर नगर स्थित बस स्टॉप का सौंदर्यीकरण कार्य का बीते दिनो घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने शिलान्यास किया था, यहां पर ठेकेदार मानक को दर किनार कर निर्माण कार्य करा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 10: घाटमपुर में अज्ञात महिला का शव मिला:पुलिस पहचान और आगे की कार्रवाई में जुटी घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे के पास एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना कस्बे के मुख्य चौराहे के पास हुई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने महिला को अचेत देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से जनसुनवाई करेंगे DM-SSP; देखेगा सीएम कार्यालय:मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद बढ़ी सख्ती; जारी हुआ आदेश
    Next Article
    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा आज से, स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड से लेकर इन बातों तक का रखें खास ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment