Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से जनसुनवाई करेंगे DM-SSP; देखेगा सीएम कार्यालय:मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद बढ़ी सख्ती; जारी हुआ आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    जिला स्तर पर जनसुनवाई को गंभीरता से न लेने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। समीक्षा में सीएम कार्यालय ने पाया है कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिन्हें आसानी से जिला स्तर पर निस्तारित किया जा सकता है। सीएम की नाराजगी के बाद उनके कार्यालय की ओर से सभी पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी एवं एसएसपी को पत्र भेजकर सख्त हिदायत दी गई है कि वे रोज सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहें और जनसुनवाई करें। आज 18 फरवरी बुधवार से इसे लागू कर दिया गया है। इतना ही नहीं, जनसुनवाई के दौरान उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएम आफिस से जुड़ना होगा। वहां से नियमित रूप से इसकी लाइव मानिटरिंग होगी। यानी जिलों में DM-SSP जनसुनवाई करेंगे और लखनऊ से सीएम कार्यालय उन्हें ऐसा करते देखेगा। सीएम आफिस ने कहा है कि जिलों पर जनसुनवाई में लापरवाही से जनता को असुविधा होती है और इससे सरकार की छवि भी धूमिल होती है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठेंगे। केवल अवकाश एवं समाधान दिवस व संपूर्ण समाधान दिवस पर ही छूट दी जाएगी। DM-SSP अपने उस जनसुनवाई कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम कार्यालय से जुड़ेंगे। सुबह 10 से 12 बजे तक उन्हें जुड़े रहना होगा। इसमें फोन या फिर किसी अन्य स्थान से जुड़ने की अनुमति भी नहीं होगी। किसी फरियादी से संवाद भी कर सकता है सीएम कार्यालय सीएम कार्यालय नियमित रूप से इस जनसुनवाई की लाइव मानिटरिंग करेगा। कुछ शिकायतकर्ताओं, फरियादियों से संवाद कर निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण की यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। सभी पुलिस आयुक्त एवं DM-SSP अपने कार्यालय में सुबह 9:45 बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिंक से जुड़ेंगे। इसका लिंक उनके सीयूजी नंबर पर भेजा जाएगा। समय से इस लिंग पर कनेक्ट होना अनिवार्य होगा। कनेक्ट होते समय जिला व पदनाम प्रदर्शित होना जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा का आज से आगाज:लखनऊ में 121 केंद्रों पर होगी परीक्षा, मंत्री गुलाब देवी परीक्षा केंद्र पर बच्चों का करेंगी स्वागत
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बार चुनाव में 78% वोटिंग हुई, 2 लाख के लिए पत्नी को बेचा; आग की लपटों में फंसे दंपती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment