Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर ड्रिंक ड्राइव करने वालों को लेकर प्रशासन अलर्ट:मैनपुरी पुलिस ने चौराहों पर चलाया चेकिंग अभियान, फर्राटा भरने वालों को चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में होली से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा ने देर रात शहर के प्रमुख तिराहों, चौराहों, मॉल और बाजारों का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए ड्रिंक-ड्राइव और हुड़दंग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। एसपी साहा ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रिंक-ड्राइव या कानून व्यवस्था भंग करने के किसी भी प्रयास पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे जनपद में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस विशेष रूप से सतर्क है। एसपी ने बताया कि होली के दौरान कुछ युवक अक्सर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं, स्टंट करते हैं, जिससे दूसरों की जान को खतरा होता है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ड्रिंक-ड्राइव के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत रात में भी चेकिंग जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात होलिका दहन किया जाएगा और 4 तारीख को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। त्योहार से पहले प्रशासन की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। एसपी ने दोहराया कि मैनपुरी में कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रहेगी और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन बिजली बिल कलेक्शन में 42 लाख का गबन:लखपनऊ में कंपनी के कैशियर व जोनल मैनेजर पर केस
    Next Article
    कल्याणपुर में कार-बाइक भिड़ंत, चालक-यात्री से मारपीट:टूटी पुलिया के पास हादसा, दोनों अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment