Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में कार-बाइक भिड़ंत, चालक-यात्री से मारपीट:टूटी पुलिया के पास हादसा, दोनों अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर कल्याणपुर औरैया के याकूबपुर निवासी सुशील कुमार होली के त्योहार पर किराए की कार से कल्याणपुर कला बंबा रोड स्थित अपने निजी आवास आ रहे थे। कार धीरेंद्र त्रिपाठी चला रहे थे। बताया गया कि बंबा रोड पर पहुंचते ही कार से एक छोटा हादसा हो गया, जिससे बचने के प्रयास में चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान मुंबई रोड पर टूटी पुलिया से पहले कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और उसकी बाइक कार के नीचे फंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आक्रोशित होकर कार चालक धीरेंद्र त्रिपाठी की जमकर पिटाई कर दी। कार में बैठे सुशील कुमार को भी लोगों ने पीट दिया। कार चालक को राहगीरों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल मारपीट में चालक धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायल धीरेंद्र और सुशील को पास के निजी हॉस्पिटल ले गए जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें बारासिरोही सी एच सी भेज दिया जहाँ हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है । वहीं, बाइक सवार को भी प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना के दौरान आक्रोशित भीड़ ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वही सड़क पर पड़ी गिट्टी व मौरंग होने की वजह से आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। बोले थाना प्रभारी कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद गुस्साए लोगों कार में तोड़फोड़ कर दी और ड्राइवर के साथ मारपीट की है वीडियो वायरल हुआ है जाँच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर ड्रिंक ड्राइव करने वालों को लेकर प्रशासन अलर्ट:मैनपुरी पुलिस ने चौराहों पर चलाया चेकिंग अभियान, फर्राटा भरने वालों को चेतावनी
    Next Article
    बरेली महाजन अस्पताल में संदिग्ध मौत:दो हफ्तों में दूसरी घटना, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment