Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर मिलेगी निर्बाध बिजली:फर्रुखाबाद में होलिका दहन स्थलों पर रहेगी स्पेशल टीम

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होली के त्योहार पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए विद्युत विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। त्योहार के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही, बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रत्येक उपकेंद्र पर एक टीम सक्रिय रहेगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को हर समय मोबाइल कॉल रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों और होलिका दहन स्थलों पर विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि तीनों वितरण खंडों के अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे रविवार सुबह ही अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें। यदि कहीं भी केबल झूल रही है, तो उसे ठीक करवाया जाए। होलिका दहन स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। होलिका दहन स्थलों पर विशेष टीमों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा, स्टोर में आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि फॉल्ट होने पर उसे तत्काल ठीक किया जा सके और बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। अधीक्षण अभियंता ने यह भी बताया कि कार्यालय परिसर में चार दिन के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें तीन शिफ्टों में दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता (परीक्षण) को बनाया गया है। बिजली संबंधी किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता 9151803595 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद मौके पर टीम भेजकर तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में बाइक सवार के गले में फंसा मांझा:गले में कटने का निशान, स्पीड कम होने से बाल-बाल बचा युवक
    Next Article
    मैनपुरी में खाद्य विभाग की छापेमारी:होली से पहले रंगीन कचरी, मावा और तेल के सैंपल लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment