Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले 120 लीटर कच्ची शराब बरामद:हरदोई में आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 400 किलो लहन नष्ट

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के मद्देनज़र जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 120 लीटर अवैध कच्ची शराब और करीब 400 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी कुंवर पाल सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा, थाना पिहानी के ग्राम कुल्हावर, थाना कछौना के ग्राम महिपालखेड़ा, थाना बिलग्राम के ग्राम हुल्लीपुरवा तथा थाना सवायजपुर के ग्राम सवायजपुर कंजरपुरवा में दबिश दी गई। बरामद शराब को कब्जे में ले लिया गया, जबकि लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पांच अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी कुंवर पाल सिंह ने बताया कि होली के अवसर पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में लकड़ी कारोबारी पर आयकर रेड जारी:दिल्ली टीम की चौथे दिन भी जांच, मालिकों से पूछताछ
    Next Article
    शाहजहांपुर में महिला-पुरुष के बीच मारपीट का वीडियो:पहले व्यक्ति ने महिला को पीटा, पलटवार पर भागा; पुलिस को सूचना नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment