Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई:फर्रुखाबाद में 235 लीटर सरसों तेल सीज, कोल्ड स्टोर में खोया नहीं मिला

    20 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावट रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने 235 लीटर सरसों का तेल जब्त किया और विभिन्न कोल्ड स्टोरों का निरीक्षण किया, जहां खोया भंडारित नहीं मिला। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के मार्गदर्शन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह और संजय कुमार सिंह ने इस अभियान को अंजाम दिया। रविवार को टीम ने गढ़ी साबिर अली स्थित खाद्य कारोबारकर्ता अनुरूद्ध कुमार की विनिर्माण इकाई/एक्सपेलर से सरसों के तेल का एक नमूना लिया। नमूना लेने के बाद, शेष 235 लीटर सरसों का तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 39,950 रुपये है, नियमानुसार सीज कर दिया गया। इसके बाद, टीम ने रखा रोड, फतेहगढ़ स्थित एमआर कोल्ड स्टोरेज और पचपुखरा स्थित चंद्रा कोल्ड स्टोरेज का खोये के भंडारण के संबंध में निरीक्षण किया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान किसी भी कोल्ड स्टोरेज में खोया भंडारित नहीं पाया गया। इस संबंध में कोल्ड स्टोरेज संगठन जनपद फर्रुखाबाद के अध्यक्ष अजय गंगवार ने बताया कि फर्रुखाबाद में आलू की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी खोया या अन्य मिठाइयों का भंडारण नहीं कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद को पुलिस ने नजरबंद किया:पीएम मोदी और CM योगी के मेरठ कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने को कहा
    Next Article
    RSS के 100 स्वयं सेवकों आज करेंगे श्रीरामार्चनम की प्रस्तुति:सरयू तट पर वंदन होगा, रामलला और हनुमानगढ़ी के सामने जयघोष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment