Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पोस्टमार्टम हाउस के लिए 39 लाख स्वीकृत:अब हाईटेक उपकरणों से लैस होगा, रिपोर्ट में नहीं होगी देरी

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस के उन्नयन के लिए 39 लाख 34 हजार 484 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। अटल स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित इस चीरघर को अब आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा और भवन की मरम्मत भी कराई जाएगी। यह कदम जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है। स्वीकृत बजट से अत्याधुनिक मशीनें और अन्य आवश्यक संसाधन खरीदे जाएंगे। इसके साथ ही भवन की मरम्मत कर कार्य व्यवस्था को व्यवस्थित बनाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर उन्नयन का कार्य शुरू कराने की तैयारी है। इन सुविधाओं के बढ़ने से पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने में लगने वाले समय में कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि संयुक्त जिला चिकित्सालय की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। इससे पहले, वर्ष 1997 में जिले के गठन के बाद लगभग दो दशकों तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा भेजना पड़ता था। अस्पताल शुरू होने के बाद यह व्यवस्था स्थानीय स्तर पर सुचारु हो गई थी, लेकिन संसाधनों का अभाव बना रहा। जिले के 14 थाना क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, आपराधिक घटनाओं और अन्य आकस्मिक मौतों के मामलों में शवों का परीक्षण इसी पोस्टमार्टम हाउस में किया जाता है। आधुनिक सुविधाओं की कमी अक्सर यहां एक चुनौती बनी रहती थी। अब स्वीकृत बजट से एयर कंडीशनर, सीसी कैमरे, डीप फ्रीजर, इलेक्ट्रिक बोन कटर मशीन, सीलिंग लाइट, स्ट्रेचर, स्टील अलमारी और प्रिंटर जैसे आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे। मर्चरी कक्ष को भी बेहतर शीतलन व्यवस्था से लैस किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस को सुसज्जित करने के लिए बजट प्राप्त हो चुका है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द ही निविदा जारी कर आवश्यक उपकरणों की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होम्योपैथिक फार्मासिस्ट रिजल्ट में देरी पर प्रदर्शन:5 महीने बाद भी नहीं आया अंतिम परिणाम, लखनऊ पहुंचे 397 अभ्यर्थी
    Next Article
    राशन ट्रक से जीपीएस हटाकर बाइक पर लगाया:बुलंदशहर में फर्जी जियो फेंसिंग की जा रही थी, FIR की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment