Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा:पतंजलि के सरसों तेल समेत गुझिया और पनीर के 15 सैंपल लिए, 10 किलो रंगीन चिप्स सीज

    10 hours ago

    1

    0

    आगामी होली पर्व को देखते हुए बरेली प्रशासन मिलावटखोरों के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में गठित टीमों ने केसरपुर, फरीदपुर, नवाबगंज और बहेड़ी जैसे इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार शटर गिराकर भागते नजर आए। पतंजलि फूड्स के वेयरहाउस की जांच: महाकोष तेल और वनस्पति के नमूने भरे टीम ने सबसे पहले केसरपुर फरीदपुर स्थित मैसर्स पतंजलि फूड्स लिमिटेड के भण्डारगृह (वेयरहाउस) पर धावा बोला। यहाँ से सरसों का तेल (महाकोष ब्रांड), वनस्पति (महाकोष ब्रांड) और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का एक-एक नमूना लिया गया। इसके अलावा फरीदपुर के ही बक्सरिया इलाके से गगन ब्रांड के वनस्पति और खुले सरसों तेल के भी सैंपल भरे गए। विभाग की इस कार्रवाई से ब्रांडेड कंपनियों के स्टॉकिस्टों में भी खलबली मची रही। नवाबगंज में जहरीले चिप्स जब्त: गुझिया और पनीर की गुणवत्ता पर भी संदेह नवाबगंज के बाईपास रोड स्थित पप्पू किराना स्टोर पर टीम को भारी गड़बड़ी मिली। यहाँ से टीम ने रंगीन चिप्स और किशमिश के नमूने लेने के साथ ही करीब 1200 रुपये कीमत के 10 किलोग्राम संदिग्ध रंगीन चिप्स को मौके पर ही सीज कर दिया। त्यौहार के मद्देनजर सेंथल की 'सेलिब्रेशन स्वीट्स' से गुझिया और 'भारत डेयरी' से पनीर का नमूना लिया गया। इसके साथ ही बहेड़ी और परसाखेड़ा की फैक्ट्रियों से नमकीन पफ और मसालों के भी सैंपल कलेक्ट किए गए। लैब भेजे गए सभी 15 सैंपल: रिपोर्ट आने पर दर्ज होगी FIR FSDA विभाग ने शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में कुल 15 अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए हैं। इन सभी नमूनों को जांच के लिए उत्तर प्रदेश के खाद्य विश्लेषक (Food Analyst) के पास लखनऊ लैब भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों और कंपनियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही और एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी सामान बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा सांसद हेमा मालिनी का निरीक्षण:सिविल लाइन में पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र की व्यवस्थाएं जांचीं
    Next Article
    होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, चार नमूने लिए:अड़ींग और वृंदावन में हजारों का संदिग्ध खाद्य माल जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment