Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा सांसद हेमा मालिनी का निरीक्षण:सिविल लाइन में पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र की व्यवस्थाएं जांचीं

    11 hours ago

    1

    0

    मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र एवं श्वान गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। सांसद ने कुत्तों की देखभाल से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्हें दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, नसबंदी (एबीसी) के बाद उन्हें कितने दिनों तक केंद्र में रखा जाता है और स्वस्थ होने पर किस प्रक्रिया के तहत छोड़ा जाता है, इसकी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान केंद्र परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि पशु कल्याण और जनस्वास्थ्य दोनों की दृष्टि से ऐसे केंद्र अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त जग प्रवेश, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, डॉ. विकास पाठक (डीन, वेटरनरी कॉलेज), प्रोफेसर डॉ. संजय पुरोहित, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आर.सी. पांडे, एबीसी सेंटर के लिपिक भगवान सिंह और वैक्सीनेशन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जल जीवन मिशन: जिले में 535 योजनाएं जारी:सीडीओ बोले- जल्द मिलेगा स्वच्छ जल, कुछ जगह आपूर्ति शुरू नहीं
    Next Article
    होली से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा:पतंजलि के सरसों तेल समेत गुझिया और पनीर के 15 सैंपल लिए, 10 किलो रंगीन चिप्स सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment