Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले संडे बाजार में उमड़ी भीड़:फर्रुखाबाद के स्टेशन रोड पर ग्राहकों ने की जमकर खरीदारी

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होली के त्योहार से पहले रविवार को संडे बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन रोड पर लगे इस बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचे, जिससे दुकानदारों को अच्छी बिक्री से राहत मिली। होली का त्योहार नजदीक होने के कारण लोग बच्चों के कपड़ों से लेकर विभिन्न घरेलू सामानों की खरीदारी करते दिखे। सुबह से शाम तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ बनी रही, जिससे बाजार में रौनक लौट आई। शहर में संडे बाजार पहले चौक के पास नेहरू रोड पर लगता था, जहां अक्सर जाम की समस्या रहती थी। प्रशासन ने इस समस्या के चलते बाजार को वहां से हटा दिया था। पिछले कुछ रविवारों से यह बाजार स्टेशन रोड पर लग रहा था, लेकिन ग्राहकों की कमी के कारण दुकानदार परेशान थे। होली के चलते इस रविवार को स्थिति में सुधार देखा गया। ग्राहकों की अत्यधिक भीड़ के कारण स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। संडे बाजार नवभारत सभा भवन से आगे तक स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगाया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होगा गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध का शंखनाद:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- 30 दिन बीत गए, 11 मार्च को लखनऊ में जुटें
    Next Article
    खामेनेई की मौत से अयोध्या में शिया समुदाय में आक्रोश:मस्जिद खजूर पर लगाए गए काले झंडे, इमामबाड़ा से चौक मस्जिद तक निकलेगा जुलूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment