Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले ट्रेनों में नो रूम:वेटिंग 140 पार, बसों के फेरे बढ़े; यात्री परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में होली के त्योहार से पहले घर लौटने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी की लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह भर चुकी हैं। दिल्ली, मुंबई और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 140 के पार पहुंच गई है, जिससे यात्रियों को 'नो रूम' की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्नाव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटरों के बाहर इन दिनों भारी भीड़ देखी जा रही है। तत्काल टिकट के लिए यात्री भोर से ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन काउंटर खुलने के कुछ ही मिनटों में कोटा समाप्त हो जाता है। आईआरसीटीसी ऐप पर भी टिकट बुकिंग के दौरान कुछ ही सेकंड में 'रिग्रेट' का संदेश आ रहा है। स्टेशन पर तत्काल टिकट को लेकर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन जाती है। पुष्पक एक्सप्रेस, कालका मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस और कुशीनगर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में दस दिन पहले ही सीटें समाप्त हो चुकी हैं। बिहार और पूर्वांचल रूट पर जाने वाले यात्रियों की स्थिति विशेष रूप से खराब है। जम्मू तवी एक्सप्रेस (हर बुधवार), अवध एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग लिस्ट बनी हुई है। यात्रियों का कहना है कि इस बार टिकट के लिए मारामारी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। यात्री मुकेश चौहान ने बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले टिकट कराया था, तब जाकर वह कंफर्म हुआ। अब तत्काल में भी नंबर आने से पहले ही कोटा समाप्त हो जाता है। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण अब यात्रियों ने बसों का रुख करना शुरू कर दिया है। शहर से चकलवंशी-सफीपुर, हरदोई-लखनऊ और शाहजहांपुर रूट पर प्राइवेट बसें संचालित हो रही हैं। औसतन प्रति रूट पांच से 12 बसें दिन में दो से तीन फेरे लगा रही हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए चकलवंशी, सफीपुर, हरदोई और लखनऊ रूट पर अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए हैं। बस संचालकों के अनुसार अब यात्री संख्या को देखते हुए हर आधे घंटे में बसें चलाई जा रही हैं। हालांकि, इस दौरान कई जगह नियमों की अनदेखी भी हो रही है। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्नाव रेलवे प्रशासन अक्सर त्योहारों पर अंतिम समय में ‘होली स्पेशल’ ट्रेनों की घोषणा करता है। ऐसे में यात्री नियमित रूप से आईआरसीटीसी ऐप और रेलवे की आधिकारिक सूचनाएं चेक कर रहे हैं, ताकि अतिरिक्त ट्रेनों में सीट मिलने की उम्मीद बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 248 सूचकांक पहुंचा:न्यूनतम 12, अधिकतम 29 डिग्री तापमान दर्ज; सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ी
    Next Article
    KAR vs JK Final Live Score, Day 2: J&K बड़े स्कोर की ओर अग्रसर, कर्नाटक को तीसरे विकेट की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment