Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले विंध्याचल धाम में भक्तों की भीड़:श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, फाग गीतों पर झूमे

    1 hour ago

    1

    0

    होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मां विंध्यवासिनी धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दूर-दराज के जिलों से आए भक्तों ने माता के दरबार में नारियल और चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर गर्भगृह में दर्शन-पूजन करते रहे। मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंदिर प्रांगण में बज रहे मधुर संगीत और भक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “जय मां विंध्यवासिनी” के जयकारों के बीच श्रद्धालु होली के पारंपरिक गीतों और भजनों पर झूमते नजर आए। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक फाग गीतों पर नृत्य किया और मां के चरणों में नमन किया। कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पहुंचे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में रंगों की हल्की फुहार और भक्ति संगीत ने उत्सव का माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि होली से पहले मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन कर त्योहार की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां के आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में शिया मस्जिद को कपड़े से ढका:सर्राफा व्यवसायियों ने खेली होली,बच्चों ने राहगीरों को लगाया रंग
    Next Article
    बिहार के डिप्टी सीएम अयोध्या पहुंचे:रामलला के दर्शन करेंगे, बोले– दुनिया को युद्ध नहीं, शांति चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment