Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले युवक की हुई थी मौत:5 दिन बाद डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमॉर्टम को भेजा

    19 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर गांव में एक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पिता द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद, जिला प्रशासन के आदेश पर पांच दिन पहले दफनाए गए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान होमगार्ड महेंद्र वर्मा के इकलौते बेटे प्रियांशु वर्मा के रूप में हुई है। प्रियांशु प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। होली के चलते वह 3 मार्च की देर शाम अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान फतेहपुर थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में वह घायल हो गया था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। होली के दिन 4 मार्च को परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही प्रियांशु का अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिया था। बाद में, पिता महेंद्र वर्मा को कुछ सूत्रों से जानकारी मिली और बेटे के सिर पर चोट के निशान देखकर उन्हें हत्या की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी। जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार दोपहर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इस दौरान रामनगर तहसीलदार विपुल सिंह, फतेहपुर थाना प्रभारी अमित सिंह और मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा मौके पर मौजूद रहे। तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि पिता द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी गई थी। इसी आधार पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव पुलिस ने महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित:SSP बोले- बेटियां देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही हैं
    Next Article
    प्रतापगढ़ में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों मौके से फरार चोरी की तीन बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment