Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों मौके से फरार चोरी की तीन बाइक बरामद

    19 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई नगर कोतवाली क्षेत्र में की गई। यह मामला तब सामने आया जब फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे गौरा बादल गांव निवासी एक युवक अपने रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन आया था। इसी दौरान स्टेशन के पास खड़ी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चुरा ली थी। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने मोहम्मद साजिद (20 वर्ष), शिवम बाल्मीकि (22 वर्ष) और हरिकेश को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शिवम बाल्मीकि पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में मोहम्मद साजिद और शिवम बाल्मीकि ने बताया कि उनका चार लोगों का गिरोह है। यह गिरोह अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेच देता था और उसी पैसे से अपना खर्च चलाता था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिलों में से एक को 20 फरवरी 2026 की रात बाबागंज से और दूसरी को 7 मार्च को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से चुराया गया था। इसके अलावा, काफी समय पहले प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से भी एक मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस खजुरनी पुलिया के नीचे छिपाकर रखी गई दो मोटरसाइकिलें बरामद करने पहुंची। वहां उनके दो साथी हरिकेश उर्फ भोटू और सलमान भी मौजूद थे। पुलिस के पहुंचने पर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने बाद में फरार आरोपी हरिकेश उर्फ भोटू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपी सलमान की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले युवक की हुई थी मौत:5 दिन बाद डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमॉर्टम को भेजा
    Next Article
    जौनपुर में शिया धर्मगुरु ने किया रोजा इफ्तार का आयोजन:सभी धर्मों के लोगों ने दिया अमन-भाईचारे का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment