Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होलिका जलाकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या:बुलंदशहर में बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायिरंग, पेट और सिर में लगी गोली

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र में होलिका जलाकर लौट रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। युवक को तीन गोली लगी है, दो पेट और एक सिर में गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। त्योहार के दिन हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह पूरा वारदात कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली में हुआ है। मृतक की पहचान सिकंदराबाद निवासी अनिल भाटी (40) पुत्र तेजवीर के रूप में हुई है। वह बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे होलिका जलाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। अनिल के पेट में दो गोली और सिर में एक गोली लगी है। गोली लगने से अनिल सड़क किनारे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमालवर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट के रैपुरा में डाकिया-ड्राइवर से मारपीट, लूट:कर्वी मीटिंग से लौटते समय हुई घटना, 15 घंटे बाद भी नहीं हुआ मेडिकल
    Next Article
    Toxic Release Date Changed: इजरायल-ईरान युद्ध की आंच भारतीय फिल्मों पर, टॉक्सिक की रिलीज डेट बदली, जानिए अब पर्दे पर कब आएगी मूवी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment