Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होलिका दहन 2 मार्च को, 3 को चंद्रग्रहण:रंगोत्सव 4 मार्च को; हरदोई से जुड़ी है होली की मान्यता, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

    2 hours ago

    1

    0

    जिले में होली महापर्व को लेकर धार्मिक उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन, पूर्णिमा व्रत और सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन सोमवार, 2 मार्च 2026 को किया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 बजे से रात 9:00 बजे तक रहेगा। इस अवधि को श्रेष्ठ माना गया है, जिसमें श्रद्धालु विधि-विधान से होलिका पूजन और दहन करेंगे। आचार्य सत्येंद्र बाजपेई ने बताया कि मंगलवार, 3 मार्च 2026 को ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण भारत में दृश्य होगा। ग्रहण का सूतक सुबह 8:20 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। सूतक काल के कारण जिले के सभी मंदिरों के कपाट सुबह 8:20 बजे बंद कर दिए जाएंगे और शाम 7:00 बजे से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान का विशेष महत्व होता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रंगों का पर्व होली बुधवार, 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। प्रशासन ने भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह भी मान्यता है कि होली पर्व की शुरुआत हरदोई की धरती से हुई थी। पौराणिक कथा के अनुसार, राजा हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को अपनी बहन होलिका की गोद में अग्नि कुंड में बैठा दिया था। होलिका को अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था, लेकिन अग्नि ने होलिका को जला दिया और भक्त प्रहलाद सुरक्षित रहे। जिलेवासियों ने एक-दूसरे को होली महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं और सुख, समृद्धि तथा आपसी सौहार्द की कामना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 169, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री:बदलते मौसम से बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज, ओपीडी में भीड़
    Next Article
    खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे लोग:शिया समुदाय ने मातम मनाया, अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment