Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेल्थ एंड फिटनेस सोसाइटी ने मनाया होली मिलन समारोह:फूलों की होली से दिया स्वस्थ जीवन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    जगन्नाथ पुरी स्थित संतोष वाटिका में हेल्थ एंड फिटनेस सोसाइटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए फूलों की होली खेली। समारोह का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। संस्था अध्यक्ष विपुल सिंघल ने इस अवसर पर सभी से पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने त्योहारों के दौरान प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने, फूलों की होली खेलने और पानी का न्यूनतम उपयोग करने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति सुरक्षित रह सके। फिटनेस एक्सपर्ट रेखा चौधरी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित समय पर उठने, व्यायाम करने, पौष्टिक आहार लेने और मोबाइल का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। चौधरी ने लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से समाज और विश्व की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया, जिससे आँखों का स्वास्थ्य बेहतर रहे और सही ज्ञान की प्राप्ति हो सके। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने फूलों की होली का आनंद लिया। इस दौरान घर की बनी स्वादिष्ट गुझिया, दही बड़े सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया गया। इस होली मिलन समारोह में विपुल सिंघल, रेखा चौधरी, रीमू गर्ग, गरिमा, संगीता, रंजीता, सुनीता, मुकुल सिंघल, मानसी, सोनल, सारिका, रिया, उर्मिला, सरिता, अम्बरीष, अजय सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार झोलाछाप डॉक्टरों पर FIR:बलरामपुर में दो क्लीनिक सील, बिना डिग्री इलाज करने वालों पर कार्रवाई
    Next Article
    गोरखपुर में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर:9 मार्च से बनेगा वार्षिक स्वास्थ्य कार्ड, नगर निगम के केयर सेंटर से होगी शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment